विकास रैंकिंग में उधमसिंह नगर अव्वल

खबरें शेयर करें

बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति रिपोर्ट में एक बार फिर उधमसिंह नगर जनपद ने प्रदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद ने 45 सूचकांकों पर 96.12 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि अर्जित की।

इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी युगल किशोर पंत भदौरिया ने मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी नफील जमील को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए आगामी वित्तीय वर्ष में भी बीस सूत्रीय कार्यक्रम में शीर्ष स्थान बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद को सभी बिंदुओं पर ‘ए श्रेणी’ में लाने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसे टीम भावना और समन्वय से ही प्राप्त किया जा सकता है।

प्रदेश स्तर पर जारी आंकड़ों के अनुसार बीस सूत्रीय कार्यक्रम में उधमसिंह नगर पहले, रुद्रप्रयाग दूसरे तथा बागेश्वर जनपद तीसरे स्थान पर रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *