भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की

खबरें शेयर करें

रुद्रपर के भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन किया। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा कि रुद्रपुर के भाजपा विधायक शिव अरोड़ा ने सोशल मीडिया व न्यूज चैनलों में सामुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है। विधायक अरोड़ा पर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश करने का कार्य किया है। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कहा कि इसके विरोध में भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार के नेतृत्व में रुद्रपुर विधायक का पुतला फूंका था। सोशल मीडिया के माध्यम से जबाब दिया था और माफी मांगने को लेकर ज्ञापन दिया था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने एक पक्षीय कार्रवाई करते हुए भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जबकि रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाना चाहिये थे। आरोप लगाया कि भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से धमकाया जा रहा है। यहां अभिनेष, आकाश, शिव कुमार, जितेंद्र , राजा, विशाल, योगेंद्र अजय कुमार, संदीप कुमार, रामकिशन, रूदल प्रसाद शामिल रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *