उधमसिंहनगर पुलिस का ऑपरेशन क्लीन: 12 घंटे में फायरिंग कर घायल करने वाला आरोपी दबोचा

खबरें शेयर करें

जिले के सितारगंज क्षेत्र में हुए फायरिंग कांड में उधमसिंहनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त उत्तराखंड के लक्ष्य की दिशा में पुलिस की सजगता का प्रमाण है।

क्या है मामला:

8 जून को ग्राम पहाड़ी उकरौली में जगपाल वर्मा का अपने पड़ोसियों से पालतू कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि जगपाल ने अवैध तमंचे से कई राउंड फायर कर दिए। गोली लगने से शांति कश्यप नाम की महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके से पुलिस को छह खोखा कारतूस मिले।

FIR दर्ज, पुलिस तुरंत ऐक्शन में:

घायल महिला के रिश्तेदार की तहरीर पर आरोपी जगपाल वर्मा के खिलाफ कोतवाली सितारगंज में हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसपी के निर्देश पर बनी टीम, आरोपी गिरफ्तार:

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों पर बनी विशेष टीम ने आरोपी को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आर्म्स एक्ट की धारा भी मुकदमे में जोड़ी गई है।

बरामदगी:

1 अवैध तमंचा

2 जिंदा कारतूस

6 खोखा कारतूस (घटनास्थल से)

गिरफ्तारी टीम में शामिल रहे:

प्रकाश चंद्र भट्ट, सुरेंद्र दानू, कपिल कुमार, अमित जोशी, कमल गहतोड़ी और भवान सिंह।

उधमसिंहनगर पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई यह संदेश देती है कि जिले में अपराध के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस की सतर्कता आम नागरिकों के लिए सुरक्षा का भरोसा और अपराधियों के लिए चेतावनी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *