केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने इस मंदिर को पुरातत्व विभाग के अंतर्गत लाने का दिया निर्देश

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आज उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भोगपुर और तुमडिया डैम का निरीक्षण किया।

केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। बुधवार को श्री भट्ट ने जसपुर विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने तीरथ नगर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर के दर्शन किए। साथ ही उत्तराखंड संस्कृति विभाग के निदेशक से दूरभाष पर वार्ता करते हुए प्राचीन शिव मंदिर को पुरातत्व विभाग के अंतर्गत लाने के लिए निर्देश दिए। श्री भट्ट ने कहा कि प्राचीन शिव मंदिर की महिमा पौराणिक है लिहाजा इसे पुरातत्व विभाग के अंतर्गत आना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने उत्तराखंड संस्कृति विभाग के निदेशक को निर्देशित किया है। इसके साथ ही श्री भट्ट ने भोगपुर और तुमडिया डैम का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान श्री भट्ट के साथ पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल, जिला महामंत्री सुदेश चौहान, अमित नारंग, मनोज पाल, रुपेश बाठला, राजकुमार गुम्बर, सचिन कुमार आदि लोग उपस्थित थे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *