उधमसिंहनगर पुलिस का त्वरित एक्शन: 8 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार, युवक को बंधक बनाकर की थी हैवानियत

खबरें शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” अभियान को गति देते हुए उधमसिंहनगर पुलिस ने एक और सराहनीय कार्य करते हुए महज 8 घंटे के भीतर दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला सितारगंज का है, जहां युवक को बंधक बनाकर गर्म चाकू से जख्मी करने और फिरौती मांगने की सनसनीखेज वारदात सामने आई थी।

 

सितारगंज निवासी पृथ्वीराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जून की शाम मौ. कासिद और अमन गुप्ता उसे बहाने से अपने घर ले गए। वहां अमन का भाई आकाश पहले से मौजूद था। तीनों ने उसे कमरे में बंद किया और घर फोन कर ₹50,000 मंगाने का दबाव बनाया। मना करने पर युवक के साथ गर्म चाकू से हमला कर क्रूरतापूर्वक मारपीट की गई।

तेजी से सक्रिय हुई पुलिस:

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही कोतवाली सितारगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ घंटे के भीतर दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया।

 

गिरफ्तार आरोपी:

मौ. कासिद (29 वर्ष), निवासी अंबेडकर नगर, सितारगंज

अमन गुप्ता (26 वर्ष), निवासी बाईपास कॉलोनी, सितारगंज

दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR संख्या 171/2025 धारा 119(1)/127(7) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

उधमसिंहनगर पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई जिले में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीरता और तत्परता का प्रतीक है। साथ ही यह संदेश भी कि अपराध चाहे जितना भी संगीन हो, पुलिस की पकड़ से बचना नामुमकिन है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *