बाजपुर शादी समारोह में मारपीट का शिकार किशोर मौत, रम्पुरा में तनाव

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। बाजपुर में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद का खामियाज़ा रम्पुरा के 15 वर्षीय सचिन कोहली को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। बताया जा रहा है कि चार दिन पहले सचिन शादी में शामिल हुआ था, जहां लड़की पक्ष के कुछ रिश्तेदारों से उसका वाद-विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान कई लोगों ने सचिन को बेरहमी से पीटा और छत से नीचे फेंक दिया।

गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने राम मूर्ति रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान आज शाम उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में रोष है और स्थानीय लोगों में भी नाराज़गी बढ़ गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल सचिन के घर पहुंचे, जहां भारी भीड़ जुटी रही। परिजनों और पूर्व विधायक ने बताया कि वे शुक्रवार सुबह बड़ी संख्या में लोगों को साथ लेकर एसपी से मिलेंगे और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *