अचानक ब्रेक लगाने से हाईवे पर हुआ हादसा, व्यापारी नेता की कार आगे-पीछे से क्षतिग्रस्त

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। मुख्य बाजार निवासी व्यापारी नेता हरीश अरोरा बुधवार दोपहर अपनी कार से रुद्रपुर से हल्द्वानी जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार के आगे इंटरसिटी बस चल रही थी। 31वीं वाहिनी पीएसी के पास पहुंचते ही सड़क किनारे खड़े एक यात्री ने बस को हाथ दिया, जिसके बाद बस चालक ने अचानक बीच हाईवे पर ब्रेक लगा दिया। अचानक ब्रेक लगने से हरीश अरोरा की कार बस से पीछे से टकरा गई।

 

वहीं पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने भी उनकी कार को टक्कर मार दी, जिससे कार आगे और पीछे दोनों ओर से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद हरीश अरोरा ने बस का पीछा कर जिला अस्पताल के पास उसे रोक लिया। बस रुकते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *