दहेज प्रताड़ना और हत्या के प्रयास का आरोप

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट व जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाते हुए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। विवाहिता का कहना है कि उसका विवाह वर्ष 2022 में बरेली निवासी युवक से हुआ था। मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार दिए, लेकिन विवाह के कुछ समय बाद से ही पति और ससुरालियों ने दो लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी।

 

विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने शराब के नशे में आए दिन मारपीट की, जबकि ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए दबाव डालते रहे। मायके से किसी तरह 20 हजार रुपये दिए गए, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई। विवाहिता ने बताया कि पुत्र जन्म के बाद भी हालात नहीं बदले। बीमार बेटे के इलाज के लिए पैसे तक नहीं दिए गए।

 

विवाहिता का कहना है कि उसकी सास ने उसे कमरे में बंद कर बिजली की नंगी तार डालकर जान से मारने का प्रयास किया। बाद में मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। मायके आने पर भी गाली-गलौच और मारपीट की गई। कई बार महिला हेल्पलाइन में शिकायत करने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। पीड़िता ने न्यायालय से आदेश जारी कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *