गदरपुर मटकोटा मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा: ट्रक की टक्कर के बाद बस ने कुचला, युवक की मौत

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। गदरपुर मटकोटा मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जगतपुरा निवासी शंकर मंडल की जान चली गई। शंकर रुद्रपुर स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था और चंडीपुर में रिसेप्शन अटेंड करने जा रहा था। जैसे ही वह मटकोटा मार्ग पर पहुंचा, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान पीछे से आ रही बस ने शंकर को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

 

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन ट्रक और बस चालक वाहन समेत फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहनों की तलाश जारी है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *