कल्याणी नदी में डूबा किशोर, एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। बुधवार को उफान पर आई कल्याणी नदी में एक किशोर के डूबने की खबर से हड़कंप मच गया। रम्पूरा वार्ड 22 निवासी 18 वर्षीय सूरज कोहली पुत्र स्वर्गीय लेखराज अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था, लेकिन नदी की तेज धारा में बह गया। देर शाम तक सूरज का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

घटना की जानकारी मिलते ही रम्पूरा चौकी प्रभारी और सीओ प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना दोपहर की है जब क्षेत्र में जलभराव के चलते सूरज अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे गया था। उसके दोस्त वापस लौट आए, लेकिन सूरज वहीं रह गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि किसी ने पानी में उसका हाथ भी देखा, जिसके बाद शोर मचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना पर एसडीआरएफ की टीम राफ्ट और उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बावजूद सूरज का कुछ पता नहीं चल सका है. गुरुवार को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा..

स्थानीय प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि वे उफनती नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों में न जाएं। फिलहाल सूरज की तलाश जारी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *