मुठभेड़ में धरा गया गैंगस्टर गगन रतनपुरिया, पैर में लगी गोली

खबरें शेयर करें

 

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो

सरदार भगत सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनावों को नामांकन के दिन बीते बुधवार को फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी गगन रतनपुरिया को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस टीम पर गगन रतनपुरिया ने चार राउंड फायर किए। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गगन रतनपुरिया के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। उसे सितारगंज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बीते बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष के दो प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हाईवे पर मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के जस्सी कचूरा और दूसरे पक्ष के सतपाल लाहौरिया ने इस दौरान फायरिंग कर दी थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। वही इस मामले में दानिश, रखवीर सिंह और गुरपेज सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात को सूचना मिली कि फायरिंग में मारपीट में नामजद आरोपित गगन रतनपुरिया शक्तिफार्म में मामले में सरेंडर करने की जुगत में किसी से मिलने जा रहा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर गगन रतनपुरिया ने चार राउंड फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फायर किए तो एक गोली उसके पैर लगी और वह वहीं घायल होकर गिर गया। उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *