बेतालघाट चुनाव फायरिंग: निर्वाचन आयोग का सख्त रुख, सीओ पर जांच, थानाध्यक्ष निलंबित

खबरें शेयर करें

नैनीताल के बेतालघाट ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग पर राज्य निर्वाचन आयोग ने कड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने भवाली के सीओ को विभागीय जांच में घेरा और बेतालघाट थानाध्यक्ष को निलंबित कर शासन से आगे कार्रवाई की संस्तुति भेजी है।

नैनीताल। पंचायत चुनाव के दौरान बेतालघाट में हुई गोलीबारी पर निर्वाचन आयोग ने बड़ा कदम उठाया है। 14 अगस्त को ब्लॉक प्रमुख व उप प्रमुख के मतदान के बीच समर्थकों के बीच झगड़ा इतना बढ़ा कि एक प्रत्याशी खेमे से पिस्टल से फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से महेंद्र सिंह बिष्ट गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर भगदड़ मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

 

पुलिस ने घटना के बाद 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर दो वाहनों को सीज कर लिया। वहीं, 17 अगस्त को निर्वाचन आयोग ने भवाली सीओ प्रमोद शाह पर विभागीय जांच का आदेश दिया और बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद को निलंबित करते हुए शासन से विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *