रंजिश के चलते एक युवक पर अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रांसपोर्टर कारोबार से मारपीट कर गंभीर रुप से घायल करने का आरोप लगा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सोमवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रॉयल इंकलेव बागवाड़ा निवासी त्रिलोक सिंह पुत्र जगदीश प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह ट्रांसपोर्टर का कारोबार करता है। बीते सात जून रात साढ़े नौ बजे वह सिडकुल से कार्य कर वापस बाइक से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में अटरिया पुल के पास मेट्रोपोलिस सिटी निवासी ट्रांसपोर्टर मनोज कुमार शर्मा ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उन्हें रोक दिया। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने उनसे मारपीट की और लोहे की रॉड से उनके सिर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए। सड़क पर हंगामा देख लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र होने लगी। इस पर हमलावर को गले में पहली आठ तोले की चांदी की चेन लेकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोप है कि मनोज उनसे ट्रांसपोर्ट के कार्य को लेकर रंजिश रखता है..

