अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोडिंग को लेकर विधायक कापड़ी समर्थकों सहित तहसील में बैठे धरने पर।

खबरें शेयर करें

खटीमा

अवैध खनन और ओवरलोडिंग को लेकर विधायक एवं उप नेता सदन भुवन कापड़ी सैकडो कांग्रेसियों सहित तहसील में धरना प्रदर्शन कर तत्काल इसे बंद करने की मांग की। सोमवार को विधायक भुवन कापड़ी अपने सैकडो समर्थकों के साथ तहसील में पहुंचे और मिट्टी के अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग के खिलाफ धरने पर बैठ गए। कापड़ी ने कहा कि विधानसभा खटीमा छेत्र में प्रशाशन की शह पर मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है।रात दिन डंपर और ट्रैक्टर ट्राली नगर और ग्रामीण एरिया की सड़को पर काल बनकर दौड़ रहे है। कापड़ी ने कहा कि हाल ही में चकरपुर छेत्र में एक बुजुर्ग दंपत्ति को मिट्टी से भरे डंपर ने टक्कर मार दी जिसमें महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई एवं उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है। कापड़ी ने अवैध मिट्टी खनन और ओवरलोडिंग को रोके जाने की मांग की।इस दौरान उमेश सिंह राठौर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस,देवेंद्र कन्याल,नरेंद्र आर्य जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,विनोद चंद ब्लॉक अध्यक्ष,नासिर खान वरिष्ठ कांग्रेसी, अराफात, ताहिर,रमेश रौतेला,नवीन जोशी,पंकज टम्टा,शमीम अहमद,नवीन सिंह राणा,कुंदन चड्ढा,कमान सिंह अन्ना,भूपेंद्र गंगवार,उमेश चन्द,विक्रम सिंह,रेहान अंसारी,सतपाल राणा,वीरू राणा,प्रशांत कोहली,हरीश गिरी सहित सैकडो कांग्रेसी मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *