ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस की अवैध शस्त्र के मामले में अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही

खबरें शेयर करें

संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस पर दर्ज 119 शस्त्र कब्जे में लिए
यूपी, पंजाब और जम्मू और कश्मीर से बनाए गए हैं संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
ऊधम सिंह नगर पुलिस ने गैर जनपदों एवं बाहरी राज्यों से निर्गत शस्त्र लाइसेंसों की पहचान, सत्यापन और जांच के लिए तीन विशेष पुलिस टीमों का गठन का अब तक का सबसे बड़ा सत्यापन अभियान चलाया।
सत्यापन अभियान के दौरान 108 संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस चिन्हित किए हैं। इसमें से 94 लाइसेंस पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में लेते हुए 119 शस्त्र जमा कराए हैं।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि यूपी, पंजाब और जम्मू और कश्मीर से संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बनाए गए हैं। पुलिस टीमें फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनाने वाले गिरोह तक पहुंचने के लिए दूसरे प्रदेशों में जाकर भी जांच करेंगी। सबसे अधिक संदिग्ध लाइसेंस तरनतारण पंजाब से बने हैं। संदिग्ध पाए गए शस्त्र लाइसेंसों की वैधानिकता एवं निर्गमन प्रक्रिया की गहन जांच जारी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *