विधायक शिव अरोरा ने 1.2 किलोमीटर सीसी मार्ग का किया लोकार्पण

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा ने आवास विकास पुलिस चौकी से शिव शक्ति मंदिर होते हुए अटरिया मोड़ तक बनने वाले 1.2 किलोमीटर लंबे सीसी मार्ग का लोकार्पण नारियल फोड़कर किया। यह मार्ग राज्य योजना के तहत 1.62 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत हुआ था। अरोरा ने बताया कि पिछले 12 साल से इस मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया था। बरसात में सड़क गड्ढों और जलभराव से डूब जाती थी, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह कर यह परियोजना स्वीकृत कराई गई और अब मजबूत सीसी रोड एवं दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स के कारण मार्ग सुंदर और सुरक्षित हो गया है। लोकार्पण के दौरान जगह-जगह विधायक का फूलमालाओं से स्वागत किया गया और स्थानीय लोग खुशी जाहिर करते नजर आए।

 

अरोरा ने कहा कि जनता से किए गए हर वादे को पूरा किया जा रहा है और शेष कार्य भी शीघ्र संपन्न होंगे। इस अवसर पर राजेश जग्गा, रमेश कालरा, कस्तूरी लाल तागरा, नितेश गुप्ता, किरन विर्क सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *