पुलिस के खौफ से थर-थर कांपे गैंगरेप के आरोपी, जोड़ने लगे हाथ

खबरें शेयर करें

पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी को पैर में लगी गोली, तीनों आरोपी गिरफ्तार
एसएसपी अजय गणपति ने किया मुठभेड़ स्थल का मौका-मुआयना, घायल जिला अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो
युवती को अगवा कर गैंगरेप करने के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी हिरासत में लेते हुए उसे जिला अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया। जबकि दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक के साथ तमंचा भी बरामद किया है।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रांतर्गत घटित गैंगरेप की घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित की गई। गठित पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश, सुरागरसी एवं सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। वहीं 27 जुलाई की देर रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछाकर घेराबंदी की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से आत्मरक्षा एवं वैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी गुरबाज उर्फ मानु पुत्र प्रीतम सिंह के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं जोगा सिंह पुत्र रंजीत सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) और रविंदर पुत्र फुम्मन सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, घटना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य कब्जे में लिए हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *