छात्रसंघ चुनाव में झड़प, राधे हरि कॉलेज में माहौल हुआ तनावपूर्ण

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर: राधे हरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव के नामांकन पत्र वापसी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई तक जा पहुंचा। एबीवीपी समर्थित उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशियों के गुट आमने-सामने हो गए।

घटना में एक छात्र गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना तब हुई जब निर्दलीय प्रत्याशी शाहरुख खान अपने समर्थकों के साथ पर्चा वापस करने पहुंचे। इससे पहले प्रत्याशी कुलदीप ने भी पर्चा वापस लेकर जतिन को समर्थन देने की घोषणा की थी।

 

दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक बढ़ते ही धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू हो गई। कालेज प्रशासन ने तुरंत आईटीआई थाना पुलिस को बुलाया। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लाने के लिए लाठीचार्ज किया और भीड़ को तितर-बितर किया। कुछ युवकों को थाने ले जाकर सख्त हिदायत दी गई।

 

पुलिस का कहना है कि घायल छात्र को आपसी विवाद में चोट लगी है। फिलहाल कालेज परिसर में शांति है और पुलिस किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अलर्ट मोड पर है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *