मस्जिद की छत पर विवाद के बाद दो भाइयों की पिटाई, एक गंभीर घायल

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के जगतपुरा में शुक्रवार दोपहर नमाज के बाद मस्जिद की छत पर मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी फहीम पुत्र शेर मोहम्मद निवासी वार्ड नंबर 39, जगतपुरा ने पुलिस को बताया कि 24 अक्तूबर को वह अपने भाई समीर के साथ नमाज पढ़ने मस्जिद गया था। नमाज के बाद समीर कबूतर देखने मस्जिद की छत पर गया, तभी वहां मौजूद शानू पुत्र अख्तर और आबिद पुत्र शौकत ने आरोप लगाया कि वह उनके घर की ओर देख रहा है। समीर के इनकार करने पर दोनों ने उसे गालियां दीं और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

फहीम जब बीच-बचाव के लिए पहुंचा तो उस पर भी हमला कर दिया गया। शोर सुनकर आदिल, आजम और अलीशेर ने आकर किसी तरह दोनों भाइयों को बचाया। घायल समीर को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल और बाद में MRI डायग्नोस्टिक सेंटर में भर्ती कराया गया, फहीम ने बताया कि आरोपियों का भाई अफसर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *