कॉलेज फायरिंग प्रकरण में एसएसपी ने किया रम्पुरा चौकी प्रभारी को निलंबित

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रकिया के दौरान सरदार भगत सिंह कॉलेज गेट के बाहर हुई फायरिंग प्रकरण में लापरवाही बरतने पर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रदीप कोली को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि इस मामले में किसी भी स्तर की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी ने कहा है कि फायरिंग में शामिल आरोपी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे। साथ ही उन्होंने छात्रों से 27 सितंबर को होने वाले चुनाव में बिना किसी भय के मतदान करने की अपील की। एसएसपी ने बताया कि मतदान के दिन कॉलेज परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो सके।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *