पिता पुत्र पर हमला, बेटा घायल, चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। सुभाष कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने उसे घर में घुसकर पीटा और बाद में उसके बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले की तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

प्रार्थी जाकिर पुत्र स्व. बब्बू खां, निवासी वार्ड नंबर 29 सुभाष कॉलोनी ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात करीब 8:30 बजे वह बाजार जा रहा था। जैसे ही वह नजीम के घर के सामने गली में पहुंचा, वहां पहले से मौजूद नजीम, अरमान, सूरज और शाहरुख ने उसे पकड़ लिया और जबरन घर के अंदर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। चारों ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी।

 

शोर सुनकर पड़ोस की परवीन और शन्नो ने बीच-बचाव कर उसे छुड़ाया। बाद में उसका बेटा सुहेल जब बाजार चौकी में शिकायत देने जा रहा था, तभी आरोपियों ने उसे रास्ते में पकड़कर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

 

घायल सुहेल को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जाकिर का कहना है कि आरोपी अब केस वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *