दुःखद” निवर्तमान ग्राम प्रधान के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम 

खबरें शेयर करें

नानकमत्ता। निवर्तमान ग्राम के पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा है। मंगलवार के अपराह्न ग्राम मरगड़ा निवासी निवर्तमान ग्राम प्रधान कविता देवी अपने पुत्र 17 वर्षीय मयंक राणा पुत्र मनोज राणा के साथ बलखेड़ा से मगरसड़ा को जा रही है। नानकमत्ता हाईवे में अमृतसरिया ढाबे के पास अज्ञज्ञत वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। मयंक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि निवर्तमान ग्राम कविता देवी चोटिल हो गयी। मौके पर प्रतापपुर चौकी इंचार्ज राजेंद्र पंत के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने मयंक को मृत घोषित कर दिया। मयंक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर गांव में शोक छा गया। मनोज राणा दो बच्चों में मयंक बड़ा था। एक 12 वर्ष की बेटी है। मयंक ने इस वर्ष पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर नानकमत्ता से कक्षा 10 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। बताया जा रहा है कि कैंटर ने बाइक को टक्कर मारी है। एसओ उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी खंगालकर अज्ञात वाहन को शिनाख्त में जुटी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *