जिला प्रशासन का आदेश: भारी बारिश की चेतावनी पर 7 अगस्त को सभी स्कूल-कॉलेज बंद

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। मौसम विज्ञान विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनज़र उधम सिंह नगर जिले में प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने 7 अगस्त 2025 को कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

आदेश के अनुसार, 6 अगस्त से 10 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे जनपद की नदियों, नालों में जलस्तर बढ़ सकता है और बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं..


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *