घरों में पानी भरने से फंसे 45 लोगों को SDRF ने किया रेस्क्यू

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर में कल्याणी नदी के उफान पर आने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बुधवार सुबह मुखर्जी नगर, आजाद नगर और जगतपुरा इलाके में कई घरों में पानी भर गया, जिससे दर्जनों लोग फंस गए।

सुबह करीब 7 बजकर 33 मिनट पर आपदा नियंत्रण कक्ष रुद्रपुर से सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम तुरंत हरकत में आई। निरीक्षक अर्जुन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

पानी का स्तर लगातार बढ़ने के चलते हालात गंभीर थे। ऐसे में टीम ने राफ्ट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और तकरीबन 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

स्थानीय प्रशासन और SDRF की तत्परता से एक बड़ी अनहोनी टल गई। राहत शिविरों में लोगों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। SDRF की टीम अभी भी इलाके में निगरानी बनाए हुए है।

फिलहाल कल्याणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास बना हुआ है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से नदी या बाढ़ प्रभावित इलाकों में न जाएं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *