उपनल कर्मियों के नियमितीकरण को लेकर नीति बनाएंगे: धामी

खबरें शेयर करें

देहरादून लोकपथ संदेश ब्यूरो
उपनल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए नीति बनाने के लिए जल्द विशेषज्ञ समिति का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को गुनियाल गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान के उद्घाटन के दौरान बताया कि बीते दिनों कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में सहमति बनी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि भ्रष्टाचारमुक्त राज्य बनाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इसमें राज्यवासियों का सहयोग भी नितान्त जरूरी है। देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त और प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था लागू करना ही सरकार का संकल्प है।भ्रष्टाचार से संबंधित मामलों में तत्काल कार्रवाई कर दोषियों को जेल भेजा जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *