जल संस्थान के जेई के साथ 36.79 लाख की साइबर ठगी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर लोकपथ संदेश ब्यूरो

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हल्द्वानी के जल संस्थान के जेई के साथ 36.79 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई है। बुधवार को पीड़ित की तहरीर पर पंतनगर में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हल्द्वानी निवासी हरीश चन्द्र जोशी पुत्र दया किशन जोशी ने साइबर पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि बीते 14 अप्रैल को उनके फेसबुक अकाउंट पर अनविका शर्मा नाम की एक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। एक्सेप्ट करने पर उनको आईडी यूज़र ने खुद को एक कंपनी का एग्जक्यूटिव बताया। उनका व्हाट्सएप नंबर मांग लिया। इसके बाद उनको शेयर ट्रेडिंग में रकम निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इस पर विश्वास कर उन्होंने अपनी सहमति दे दी और उनकी बताई हुई वेबसाइट में जाकर एक अकाउंट बना लिया। 10 से 22 मई तक उन्होंने अपने दो बैंक खातों से कई बार ट्रांजैक्शन कर 3679916 रुपये का निवेश किया। वहीं जब रकम निकासी करनी चाही तो उनसे टैक्स देने की मांग की गई। ऐसा नहीं करने पर साइबर ठगों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उनको ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित हल्द्वानी जल संस्थान में जेई के पद पर तैनात हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *