मुख्यमंत्री ने मानसून तैयारी कार्यशाला का किया शुभारंभ, ‘आपदा सखी योजना’ की घोषणा..

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्राधिकरण द्वारा आयोजित मानसून तैयारी कार्यशाला का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला को संबोधित करते हुए ‘आपदा सखी योजना’ शुरू करने की घोषणा की। यह योजना ‘आपदा मित्र’ की तर्ज पर महिलाओं को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षित कर उन्हें सशक्त बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है, जहां सतर्कता, त्वरित प्रतिक्रिया और विभागों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर आपदा प्रबंधन समितियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं रेडक्रॉस जैसी संस्थाओं को प्रशिक्षित करने पर बल दिया।

उन्होंने तकनीक आधारित व्यवस्थाओं जैसे ड्रोन सर्विलांस, जीआईएस मैपिंग, रैपिड रिस्पॉन्स टीम की स्थापना, और पूर्वानुमान आधारित रणनीतियों पर जोर दिया, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, एनडीएमए सदस्य राजेंद्र सिंह, सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष विनय रोहेला, और आपदा सचिव विनोद सुमन ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।

कार्यशाला में मौसम पूर्वानुमान, भूस्खलन, बाढ़, और मानसून से जुड़ी बीमारियों पर चर्चा हुई। जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यशाला में उपस्थित रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *