एनएच-74 पर ट्रक-पिकअप भिड़ंत, तीन लोग गंभीर घायल

खबरें शेयर करें

काशीपुर रोड पर महतोष मोड़ के पास एनएच-74 पर मंगलवार दोपहर ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।

महतोष मोड़ के पास एनएच-74 पर ट्रक और पिकअप की भीषण भिड़ंत में पिकअप सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए और चालक समेत तीनों लोग वाहन में फंस गए। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि सभी घायल जयनगर क्षेत्र के निवासी हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना से हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को हटवाकर खुलवाया। फिलहाल मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *