रुद्रपुर में भाजपा को झटका, गदरपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीतीं, बाजपुर में कांग्रेस का कब्जा

खबरें शेयर करें

प्रदेश में हुए ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नतीजों ने ऊधम सिंह नगर के सियासी समीकरण बदल दिए हैं। तीन ब्लॉकों में हुए चुनाव में भाजपा और कांग्रेस दोनों को मिले-जुले परिणाम देखने को मिले।

रुद्रपुर में भाजपा के आधिकारिक प्रत्याशी ममता जल्होत्रा को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें केवल 15 वोट मिले, जबकि भाजपा से बगावत कर मैदान में उतरीं इंजीनियर जितेंद्र गौतम की पत्नी रीना गौतम ने 40 में से 25 वोट पाकर जीत दर्ज की। जीत के बाद इंजीनियर जितेंद्र गौतम ने कहा, “यह जीत भाजपा, विधायक राजेश शुक्ला और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की है।”

गदरपुर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी ज्योति ग्रोवर ने 22 वोट पाकर ब्लॉक प्रमुख पद अपने नाम किया। यहां भाजपा खेमे में जीत की लहर रही।

बाजपुर में कांग्रेस की प्रत्याशी सुखमन कौर औलख ने भाजपा प्रत्याशी विकास शर्मा को 13 वोटों के अंतर से हराया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख (17 वर्ष) रहे स्व. दीनदयाल भुल्लर की पुत्रवधू सुखमन कौर ने 40 में से 27 वोट हासिल किए और इस जीत को जनता की जीत बताते हुए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *