आदर्श महाविद्यालय में सीट बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने दिया धरना

खबरें शेयर करें

किच्छा, संवाददाता

बीए चतुर्थ सेमेस्टर में अंग्रेजी विषय की कॉपी रिचेक कराये जाने और बीए प्रथम सेमेस्टर की सीट बढ़ाये जाने की मांग को लेकर आदर्श महाविद्यालय के छात्रों ने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी की। आदर्श महाविद्यालय के प्राचार्य डा. राजीव रतन के बताया कि सीट बढ़ाने को लेकर उन्होंने विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है।

आदर्श महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर की में सामान्य कोटे की 101 और आरक्षित कोटे की 59 सीट है। जिसमें सामान्य कोटे की सभी सीट भर चुकी है। कालेज के छात्र सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे है। वहीं वर्ष 2025 बीए चतुर्थ सेमेस्टर अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 34 विद्यार्थियों को क्रेडिट जीरो नंबर मिले थे। जिसके कारण विद्यार्थी लगातार कॉपी रिचेक कराने की मांग कर रहे थे। मंगलवार को विद्यार्थियों ने धरना देकर कालेज की सीट बढ़ाये जाने व अंग्रेजी विषय की कॉपी रिचेक कर नबंर बढ़ाये जाने की मांग की। कालेज की प्राचार्य डा. राजीव रतन ने बताया कि बीए प्रथम सेमेस्टर की सीट बढ़ाने के लिए उन्होंने विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है। जबकि अंग्रेजी विषय की कॉपी रिचेक हो चुकी है। जिसका शीध्र ही अभिलेख आ जाएगा। धरना देने वालों में विवेक सागर, फैजान रजा खान, इमरान सैफी, उवेश, प्रेम प्रकाश, शहनूर, इलमा अंसारी, सबा अंसारी, कहंकशा, सीधरा, तारिफ, अनम, कंचन मौर्य, जैद रहमान, साहिल, रुचि जोशी, शाजेब, शाजिया आदि रहे..


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *