युवा दिवस पर पैदल-साइकिल से पर्यावरण संरक्षण संदेश

खबरें शेयर करें

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उधम सिंह नगर ने पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया। माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, सिकंद कुमार त्यागी के नेतृत्व में न्यायाधीश व न्यायालय कर्मचारी अपने आवास से कार्यस्थल तक पैदल या साइकिल से पहुंचे, ताकि वायु व ध्वनि प्रदूषण कम करने का संदेश दिया जा सके।

जिला न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर युवाओं व जनता से पैदल चलने और साइकिल के उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से बेहतर राष्ट्र और भविष्य का निर्माण संभव है।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, योगेंद्र कुमार सागर ने बताया कि इस वर्ष की थीम “सतत विकास लक्ष्य एवं उससे आगे के लिए स्थानीय युवा कार्य” है। उद्देश्य युवाओं को बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी चुनौतियों के प्रति जागरूक कर उन्हें सामाजिक विकास और शांति में योगदान के लिए प्रेरित करना है।

इस मौके पर अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन दिवाकर पांडे, मनीष मिश्रा, मीना देउपा, जयेन्द्र सिंह, गुंजन सिंह, हेमंत सिंह, अश्विनी गौड़, इन्दु शर्मा, नीरज कुमार, शमा परवीन, रिजवान अंसारी, शम्भू नाथ सेठवाल, सर्वेस कुमार सिंह सहित अधिवक्ता व न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *