छात्रा को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल – चालक शराब के नशे में था, पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। तेल मिल चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम फौजी मटकोटा निवासी सुमन ने चौकी तेल मिल में तहरीर देकर बताया कि 21 नवंबर की शाम करीब 5 बजे उनकी पुत्री कामना अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी से ग्राम धरमपुर से घर लौट रही थी। जैसे ही वह धरमपुर फ्लाईओवर के नीचे पहुंची, तभी बिंदुखेड़ा की ओर से आ रही नेक्सा कार संख्या UK06 AU 4561 ने तेज रफ्तार और लापरवाही से चलते हुए स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।

 

दुर्घटना में कामना का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। तहरीर के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे। उनमें से पंकज अरोरा पुत्र परशुराम अरोरा—जो छत्तरपुर कोऑपरेटिव में कार्यरत बताया गया है—टक्कर के बाद गाड़ी से उतरा और नशे में होने की पुष्टि हुई। घायल छात्रा को देख चारों आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

घायल को अग्रवाल हॉस्पिटल रुद्रपुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। प्रार्थिनी ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *