युवती समेत दो के खिलाफ मुकदमा

खबरें शेयर करें

सितारगंज। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। राधे श्याम पुत्र झाझन लाल निवासी ग्राम वार्ड छह ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र गौरव की नगर की युवती से सोशल मीडिया से जान पहचान हुई। उसका पुत्र गौरव बैंक में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था। युवती उसके पुत्र को प्रेम जाल में फसाकर गिफ्ट लेती थी। गौरव के परिजनों ने युवती के परिजनों से शादी के लिए कहा गाली गलौज कर लौटा दिया। 10 अगस्त 2023 को युवती ने मैसेंज कर गौरव को कॉल नहीं करने को कहा। 11 अगस्त को गौरव घर के पंखे से लटका हुआ मिला। राोश्याम ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र गौरव ने मजबूर होकर गौरव ने आत्मा हत्या कर ली। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *