बार चुनाव को लेकर अधिवक्ता नाराज़, पारदर्शिता पर उठाए सवाल..

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनावों में हो रही देरी को लेकर अधिवक्ता समुदाय में असंतोष गहराता जा रहा है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में धरना देकर चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग की।

धरना दे रहे अधिवक्ताओं ने बार कार्यकारिणी पर पारदर्शिता न बरतने और चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर टालने का आरोप लगाया। अधिवक्ताओं का कहना है कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ भी है।

अधिवक्ता एसपी सिंह ने कहा, “बार एसोसिएशन का चुनाव वार्षिक प्रक्रिया है, इसे टालना अधिवक्ताओं के अधिकारों का हनन है।” प्रेम लता सिंह और रशीद हुसैन ने भी चुनाव की देरी पर नाराजगी जताई और जल्द चुनावी कार्यक्रम घोषित करने की मांग की।

 

धरने में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए और यह संकेत दिया कि यदि प्रशासन और बार एसोसिएशन ने शीघ्र चुनाव नहीं कराए, तो वह बड़े आंदोलन की राह पकड़ सकते हैं।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *