14 से 23 फरवरी तक सरस मेला, मुख्यमंत्री धामी करेंगे शुभारंभ, विकास योजनाओं की बरसात

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। मेयर विकास शर्मा के सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रुद्रपुर शहर 14 फरवरी से ‘विकास’ के भव्य उत्सव का साक्षी बनने जा रहा है। नगर निगम के तत्वावधान में 14 से 23 फरवरी तक गांधी पार्क में 10 दिवसीय सरस मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसका शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रुद्रपुर को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे और कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और आयोजन की तैयारियों को लेकर मेयर विकास शर्मा की अध्यक्षता में नगर निगम प्रशासन, भाजपा पदाधिकारियों तथा सामाजिक-धार्मिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। मेयर ने कहा कि नगर निगम बोर्ड का एक वर्ष का कार्यकाल जनसेवा और पारदर्शिता का प्रतीक रहा है, जिसे उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

सरस मेले में लगभग 150 सरकारी और निजी स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां जनकल्याणकारी योजनाओं और स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन होगा। प्रतिदिन विभिन्न समाजों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल शिव जागरण, रामलीला, हास्य कवि सम्मेलन और स्कूली बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *