जिला पंचायत अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता,विकास ही उनका लक्ष्य।

खबरें शेयर करें

खटीमा

जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान अपनी प्राथमिकताओं को मीडिया से साझा किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जिले के अंतिम छोर तक पहुंचाने और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने का कार्य किया जाएगा। मौर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को माता का दर्जा दिया जो उनके लिए सम्मान और निष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए वह हमेशा मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व के ऋणी रहेंगे। इस जीत ने पिछले दो दशकों से गंगवार परिवार के कब्जे वाले इस पद पर भाजपा की नई दिशा को दर्शाया है।पूरे उत्तराखंड में पंचायत चुनाव एक तरफ रहा है। पार्टी नेतृत्व और संगठन का भी आभार है। भारतीय जनता पार्टी के जीते सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।मौर्य ने कहा कि उनकी प्राथमिकता पूरे जिले के ब्लॉक में विकास कार्य करने की है। जो विश्वास लोगो ने उन पर जताया है उस पर खरा उतरेंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा,सरकार की नीतियों,विकास कार्य और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *