भराड़ीसैंण सत्र में हंगामा, कांग्रेस नेताओं ने कार्यमंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा

खबरें शेयर करें

गैरसैंण: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में आहूत मानसून सत्र महज़ दो दिन भी नहीं चल पाया। हंगामे के चलते सत्र मात्र 2 घंटे 40 मिनट में ही समाप्त हो गया। इस दौरान प्रश्नकाल तक नहीं हो सका। बीजेपी सरकार की कार्यशैली से नाराज नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को पत्र भेजकर सरकार पर मनमानी और तानाशाही का आरोप लगाया।

 

कांग्रेस विधायकों का कहना है कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाए बिना सत्र को अचानक स्थगित कर दिया गया। प्रीतम सिंह ने कहा कि भराड़ीसैंण सत्र का अचानक अवसान उत्तराखंडवासियों के साथ धोखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सदन को चलाने में तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है।

 

इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने ऐलान किया है कि अब वे जनता की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे। प्रीतम सिंह ने बताया कि आज शाम भराड़ीसैंण में कांग्रेस विधायक मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ने पंचायत चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किया और बिगड़ती कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा तक नहीं होने दी।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *