अवैध संबंधों की रंजिश में महिला योग ट्रेनर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में महिला योग ट्रेनर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 22 दिन बाद पुलिस ने फिटनेस योग सेंटर के छोटे भाई अभय कुमार उर्फ राजा को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतका के सेंटर संचालक बड़े भाई से अवैध संबंध थे, जिससे नाराज होकर छोटे भाई ने महिला की हत्या कर दी।

 

एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण का रहने वाला है। मृतका जिस योग सेंटर में काम करती थी, उसे दोनों भाई मिलकर चलाते थे। संबंधों के कारण बड़े भाई ने अभय को खर्चा देना बंद कर दिया और घर से निकाल दिया। इससे आक्रोशित होकर 30 जुलाई को अभय ने महिला के घर जाकर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और नेपाल भाग गया।

 

31 जुलाई को मृतका का शव संदिग्ध हालत में उसके कमरे से बरामद हुआ था। शुरू में मामला आत्महत्या माना जा रहा था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने हत्या की पुष्टि कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से अभय को उधम सिंह नगर के नगला से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *