सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी का निधन

खबरें शेयर करें

नानकमत्ता। सड़क हादसे में घायल पुलिसकर्मी धनराज सिंह ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। धनराज के निधन की सूचना से नानकमत्ता थाने में शोक छा गया। अधिकारियों ने शोक जताया। धनराज का रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में ईलाज चल रहा था। आरक्षी धनराज सिंह लक्सर जनपद हरिद्वार का निवासी थे।

चार जुलाई की रात्रि में आरक्षी धनराज गश्त में थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पचपेड़ा भट्टा में ट्रक ने धनराज की कार को टक्कर मार दी थी। जिसमें धनराज गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। सूचना मिलते ही एसओ उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। घायल को पहले खटीमा बाद में रुद्रपुर भर्ती कराया। पिछले आठ दिनों से जीवन व मौत से संघर्ष करते शुक्रवार की देर रात्रि दम तोड़ दिया। धनराज की नई नौकरी थी। उनकी वीरता व साहस के पुलिस अधिकारियों के प्रिय थे। नानकमत्ता में नशे के खिलाफ अभियान में उन्होंने महतवपूर्ण भूमिका निभाई थी।

13एसटीजी1पी :- धनराज सिंह (फाइल फोटो)


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *