5 लाख की अफीम के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

खबरें शेयर करें

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देशन में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और पुलभट्टा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक किलो पचास ग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹5 लाख बताई जा रही है।

कार्रवाई कहां और कैसे हुई?

पुलिस टीम ने यह कार्रवाई थाना पुलभट्टा क्षेत्र के बरेली रोड स्थित राजपूत ढाबा बस स्टैंड के पास संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान की। अभियुक्त के पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद की गई। इसके बाद मौके पर ही उसे रात्रि 21:43 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त की पहचान शंकर ( 50 वर्ष )पुत्र सेवा राम निवासी सुभाष नगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश)

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का सख्त संदेश: “जनपद को नशा मुक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस का अभियान और अधिक सख्ती से जारी रहेगा।”


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *