दुर्गा पूजा मेले से लौटते समय महिला का मंगलसूत्र छिनकर फरार हुआ बदमाश

खबरें शेयर करें

ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में दुर्गा पूजा मेले से लौट रहे परिवार के साथ लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, चम्पावत निवासी कमल किशोर जो इस समय राय कॉलोनी में किराये पर परिवार सहित रहते हैं, 1 अक्टूबर की रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ दुर्गा पूजा में प्रसाद चढ़ाने और मेला घूमने गए थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, रात करीब 9 बजे जब वह परिवार सहित मेला से लौट रहे थे और संजीव गुप्ता की गली के बाहर पहुँचे तो अचानक एक अज्ञात युवक सामने से आया और उनकी पत्नी के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भीड़ में फरार हो गया। पीड़ित दंपत्ति ने आरोपी का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर वह भाग निकला।

कमल किशोर ने बताया कि आरोपी ने काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, जिसकी पीछे की ओर शेर के मुंह का डिजाइन बना हुआ था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि यदि आरोपी सामने आए तो वे उसे पहचान सकते हैं।

इस घटना से परिवार दहशत में है। प्रार्थी ने थाना ट्रांजिट कैम्प में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की तहरीर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *