ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर रिटायर्ड शिक्षिका से 43 लाख की साइबर ठगी

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर, संवाददाता। अज्ञात व्यक्तियों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर करीब 43 लाख 70 हजार 970 रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में पीड़िता ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, कुमाऊं परिक्षेत्र रुद्रपुर में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर के अनुसार, 18 सितंबर 2025 को बृन्दा पंत को मोबाइल नंबर 8179413452 से “आरोही” नामक महिला का व्हाट्सऐप कॉल आया। उसने खुद को फाइनेंशियल वर्ल्ड के एनालिस्ट शिव सहगल की कंपनी Nuvama Edge की अधिकारी बताया और ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप “NuvamaEDGE-Expert Discussion Group for Elite818” में शामिल किया, जिसमें अन्य सदस्यों द्वारा कथित निवेश और मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा किए जा रहे थे।

ग्रुप की गतिविधियों को देखकर भरोसा जताते हुए पीड़िता ने निवेश करना शुरू किया। उन्होंने 7 अक्टूबर से 6 नवंबर 2025 के बीच कई बार ऑनलाइन ट्रांजैक्शन किए। बृन्दा पंत ने IMPS, RTGS, NEFT और कैश डिपॉजिट के माध्यम से अलग-अलग खातों में कुल 43,70,970 रुपये स्थानांतरित किए। ठगों ने उनसे कहा कि यह निवेश सुरक्षित है और जल्द ही उन्हें दुगना लाभ मिलेगा। लेकिन जैसे ही उन्होंने मुनाफे की राशि निकालने का प्रयास किया, संबंधित वेबसाइट और ग्रुप अचानक बंद हो गए।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन रुद्रपुर ने शिकायत को दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है…


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *