रुद्रपुर विधायक के खिलाफ टिप्पणी पर सतेंद्र कुमार के खिलाफ मुकदमा

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के खिलाफ टिप्पणी पर सतेन्द्र कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन्द्रानगर रुद्रपुर निवासी विकास सागर पुत्र खुशीराम सागर ने शनिवार की सायं कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 31 मई को प्रशासन ने रुद्रपुर के पहाड़गंज में निर्माणाधीन अवैध धार्मिक स्थल को सील किया था। छह जून को सतेन्द्र कुमार निवासी सितारगंज ने सोशल मीडिया में खुले तौर अपने हाथ में जूता लेकर रुद्रपुर विधायक के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए रुद्रपुर के विधायक को धमकी दी है। विकास ने धार्मिक उन्माद फैलाने का आरोप लगाते हुए डर व भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। चुनी हुई सरकार व सरकारी तंत्र के खिलाफ उन्माद फैलाने की योजना बनाने की आशंका जताई है। इस घटनाक्रम में अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जतायी है। पुलिस ने बताया कि बीएनएस की धारा 192, 196(1), 351(2), 352, 353(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *