उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल” नैनीताल के नए एसएसपी बने मंजूनाथ टीसी

देहरादून। राज्य सरकार ने सोमवार देर रात पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रलाहद मीणा को पद से हटाकर उनकी जगह आईपीएस मंजूनाथ टीसी को जिले की कमान सौंपी गई है।

उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल” नैनीताल के नए एसएसपी बने मंजूनाथ टीसी

इसके साथ ही हल्द्वानी, काशीपुर और हरिद्वार के पुलिस उपाधीक्षकों (सीओ) का भी तबादला कर दिया गया है। पुलिस महकमे में हुए इन फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा त्योहारी सीजन में पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।