रुद्रपुर में बिजली के पोल बने खतरा, कब जागेगा प्रशासन?

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। शहर के कई इलाकों में बिजली के जर्जर पोल लोगों की जान के लिए खतरा बन चुके हैं, लेकिन विभागीय अनदेखी के चलते कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। बुधवार को पहाड़गंज में एक पोल गिरने से लाइनमैन घायल हो गया, लेकिन यह कोई नई बात नहीं है।

 

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई पोल नीचे से पूरी तरह जंग खा चुके हैं। कई स्थानों पर पोल झुके हुए हैं या अस्थिर स्थिति में खड़े हैं, लेकिन विभाग आंख मूंदकर बैठा है।

 

वार्ड पार्षद नुरूद्दीन अहमद ने बताया कि नगर निगम और ऊर्जा निगम को कई बार पत्राचार किया गया है। “हम लगातार चेतावनी दे रहे हैं कि यह पोल मौत को बुलावा दे रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही,” उन्होंने कहा।

 

स्थानीय जनता ने एक स्वर में मांग की है कि गल चुके और झुके पोलों की तात्कालिक जांच कर मरम्मत या प्रतिस्थापन कराया जाए, ताकि भविष्य में कोई और हादसा न हो।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *