एनएच घोटाले में दून-काशीपुर में ईडी की छापेमारी, पीसीएस अफसर डीपी सिंह और एडवोकेट अशरफ के ठिकानों पर छापे

खबरें शेयर करें

देहरादून, उत्तराखंड के बहुचर्चित एनएच घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की टीमों ने गुरुवार को उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली समेत नौ जगह कार्रवाई की। देहरादून और काशीपुर में ईडी ने पीसीएस अफसर डीपी सिंह और एडवोकेट अशरफ के ठिकानों पर छापे मारे।

वर्ष 2017 में सामने आए इस घोटाले में ऊधमसिंहनगर के तत्कालीन विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी डीपी सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ ईडी जांच कर रही है। गुरुवार सुबह ईडी की टीम राजपुर रोड पर डीपी सिंह के आवास पर पहुंची। वहीं दूसरी टीम ने काशीपुर में अशरफ के ठिकाने पर छापा मारा। देर शाम तक चली कार्रवाई में ईडी ने कई संपत्तियों के दस्तावेज और गहनों को लेकर भी जानकारी जुटाई। इस घोटाले में बड़े पैमाने पर सरकारी धन के हेरफेर के आरोपों पर ईडी की जांच चल रही है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, जांच के दायरे में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। उनके खिलाफ जल्द कार्रवाई हो सकती है। दूसरी ओर, छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *