2089 लाख की लागत से खटीमा-मेलाघाट सड़क का पुनर्निर्माण, सीएम धामी ने किया लोकार्पण,भारत-नेपाल सीमावर्ती संपर्क मजबूत होगा

खबरें शेयर करें

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को खटीमा-मेलाघाट राज्य मार्ग (राज्य मार्ग संख्या 107) के पुनर्निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर शिलान्यास किया। यह परियोजना 2089.74 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत की गई है और इसके अंतर्गत 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य और रोड साइनएज की स्थापना शामिल हैं।

 

सीएम धामी ने कहा कि यह सड़क खटीमा क्षेत्र के विकास की धुरी होने के साथ भारत-नेपाल सीमावर्ती संपर्क का भी महत्वपूर्ण मार्ग है। इसके सुधारीकरण से ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम यातायात के साथ सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने भू-कटाव रोकने और स्थानीय जल निकासी सुधार पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि खटीमा अब शिक्षा का हब बन चुका है और राज्य सरकार प्रधानमंत्री मोदी के कनेक्टिविटी के संकल्प के अनुरूप प्रत्येक क्षेत्र में सड़क विकास और आधुनिकीकरण को तेजी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को दीपावली और अन्य त्योहारों की शुभकामनाएं भी दी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मोहिनी पोखरिया, रमेश चंद्र जोशी, नंदन खड़ायत, रंदीप पोखरिया, फरजाना बेगम, शंकर कोरंगा, अनिल कपूर डब्बू, डॉ. प्रेम सिंह राणा, किशन सिंह किन्ना, डीएम नितिन भदौरिया, एसएसपी मणिकांत मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *