चाचा के घर के धोखे में पड़ोसी के घर में घुसे युवक की लाठी डंडों से पिटाई, पुलिस को तहरीर सौंपी।

खबरें शेयर करें

जसपुर। चाचा के घर के धोखे में पड़ोसी के घर में घुसना एक युवक को भारी पड़ गया। दो सगे भाइयों ने युवक की लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी।

युवक के गुम चोटे आई है। युवक ने पुलिस को तहरीर दे दी है। युवक 10 साल बाद मेहमान नवाजी को अपने चाचा के घर आया था।

जनपद मुरादाबाद के कस्बा ठाकुरद्वारा के मोहल्ला फतेऊ ल्लागंज निवासी जावेद पुत्र इमरान अपने चाचा इरफान निवासी मोहल्ला नई बस्ती नहर पार के घर पहुंचा। बताते हैं कि युवक 10 साल के बाद अपने चाचा से मिलने आया था ।उसे अपने चाचा के घर की पहचान नहीं थी ।धोखे में वह पड़ोस के घर में घुस गया। आरोप है कि पड़ोसियों ने बिना उससे पूछताछ किए ही उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया।पिटाई के दौरान युवक अपनी सफाई देता रहा लेकिन पड़ोसीओ ने एक न सुनी। शोर शराबा होने पर मौके पर आए लोगों ने बीच बचाव कराया।

घटना के बाद जावेद ने अपने चाचा को पूरी जानकारी दी। तथा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपी। युवक ने बेरहमी से पिटाई करने एवं हड्डी फ्रैक्चर करने का आरोप लगाते हुए दो सगे भाइयों पर आरोप लगाया है। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो चुका है। पुलिस मामले की पड़ताल में लगी है।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *