खटीमा रेंज के रेंजर के खिलाफ वन विभाग कर्मचारी हुए मुखर

खबरें शेयर करें

खटीमा रेंज के रेंजर के खिलाफ वन विभाग कर्मचारी मुखर हो गए है।कर्मचारियों ने रेंजर पर उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है और दस सूत्रीय शिकायती पत्र डीएफओ को एसडीओ संचिता वर्मा के माध्यम से भेजा है। डीएफओ को खटीमा रेंज के कर्मचारियों ने भेजे शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए कहा कि रेंजर जीवन उप्रेती का महिला वन आरक्षियों के प्रति व्यवहार अनुचित एवं अपमानजनक है।उनके द्वारा बैरियर पर अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया जाता है कर्मचारियों से कहा जाता है कि गेट का हिसाब वन आरक्षी अवैध वसूली कर दे।रेंजर द्वारा कर्मचारियों पर बाहरी व्यक्तियों से साल बोझी में अतिक्रमण कराने का दबाव डाला जाता है, ए एन आर श्रमिक को अनाधिकृत रूप से आवास आवंटित करना,अधीनस्थों को ट्रांसवर की धमकी,गश्त टीम को उपलब्ध सरकारी वाहन नहीं दिया जाना,आवासीय परिसर में अंतवस्त्रों पहनकर घूमने और आवासीय परिसर में रह रही महिलाओं को गलत निगाहों से देखने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए है। मामले में वन कर्मचारियों ने अपने उच्च स्तरीय जांच करने और आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों से रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती के साथ कार्य करने में भी असमर्थता व्यक्त की है। शिकायती पत्र में जीशान अली,विनोद कुमार,धन सिंह अधिकारी, उत्तम सिंह राणा,राकेश शाह,पूजा,साबरी,हेमंत सिंह,शुभम कुमार,चंपा,रामलाल सहित कई लोग मौजूद रहे। इधर रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती ने सभी आरोपों का खंडन किया है।उन्होंने कहा कि मामले की जांच एसडीओ के पास है जो वह निर्णय लेंगी वो मान्य होगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *