रुद्रपुर में डीडीए की बड़ी कार्रवाई, फौजी मटकोटा की पांच अवैध कॉलोनियों पर चला बुल्डोज़र

खबरें शेयर करें

रुद्रपुर। शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने फौजी मटकोटा क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही पांच कॉलोनियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए बुल्डोज़र चला दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से अवैध कॉलोनियां काटने वाले प्रॉपर्टी डीलरों में हड़कंप मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, डीडीए की टीम ने शंकर विश्वास द्वारा करीब पांच व दो एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही कॉलोनियों, संग्राम सिंह/जयप्रकाश की 2.2 एकड़, संजय चौधरी की 2.7 एकड़, तथा चंद्रपाल की 1.8 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से काटी जा रही कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया।

 

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कॉलोनियों में बनाए गए सड़कों, प्लॉटों और कुछ खरीदारों द्वारा किए गए निर्माण कार्यों को पूरी तरह गिरा दिया गया है। इससे पहले डीडीए ने संबंधित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने का अवसर दिया था। नोटिस अवधि पूरी होने के बाद आज कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

 

सूत्रों के अनुसार, इन अवैध कॉलोनियों में ग्राहकों को यह कहकर प्लॉट बेचे गए थे कि कॉलोनी डीडीए से स्वीकृत है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और अन्य क्षेत्रों में चिन्हित अवैध कॉलोनियों पर भी जल्द बुल्डोज़र चलेगा।


खबरें शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *